समस्तीपुर :- शहर के सभी चर्चों व गिरजाघरों में शनिवार की देर रात क्रिसमस जागरण के मिस्सा व विशेष प्रार्थना के बीच प्रभु यीशु का आगमन होगा। इसको लेकर सेंट मेरी स्कूल स्थित रोमन कैथोलिक चर्च, आराधना घर व ऑल सॉल्स चर्च को विशेष रूप से सजाया गया है। इसके बारे में रोमन कैथोलिक चर्च के फादर विकास ने बताया कि शनिवार की देर रात क्रिसमस जागरण किया जाएगा।
जिसके बाद प्रभु के जन्म बाद एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी जाएगी। वहीं रविवार की सुबह क्रिसमस को लेकर विशेष प्रार्थना आयोजित की जाएगी। बताया गया कि इस विशेष प्रार्थना में इसाई समाज के अलावा विभिन्न धर्म के मानने वाले भी चर्च में आकर विशेष प्रार्थना में शामिल होते हैं। वहीं प्रार्थना बाद सभी को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी जाती है। वहीं अराधना घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वहीं चर्च के फादर संजय ने बताया कि प्रभु के जन्म से पूर्व उत्सव मनाने के लिए इसाई कनफेस कर आध्यात्मिक तौर पर तैयार होंगे। कनफेस जीवन को नई दिशा व आशा देती है। बताया गया कि पापों से मानव को बाहर लाने के लिए प्रभु का आगमन होगा। बताया गया कि इसाई समुदाय के लोग एक दूसरे के घर जाकर प्रभु के आने का शुभ समाचार पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर कैरोल गीत गाकर संदेश दिया जा रहा है। बताया गया कि कैरोल प्रभु की महिमा का गान है जिसे कई दिनों से घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…