बिहार के नए डीजीपी का ऐलान हो गया है. 1990 बैच के आईपीएस आरएस भट्टी बिहार के नए डीजीपी होंगे. गृह विभाग से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. 1990 बैच के आईपीएस आरएस भट्टी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल सोमवार यानी 19 दिसंबर को पूरा हो रहा है. बिहार डीजीपी की रेस में बीते दिनों से कई नाम चल रहे थे. जिसमें 1989 बैच के आईपीएस और डीजी प्रशिक्षण आलोक राज, 1990 बैच के आईपीएस एवं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आरएस भट्टी और 1990 बैच की आईपीएस और डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं शोभा ओहटकर और पंजाब के मूल निवासी और बिहार कैडर के 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह का नाम चल रहा था. आखिर में नीतीश सरकार ने आईपीएस आरएस भट्टी के नाम पर मोहर लगा दी.
आरएस भट्टी कड़क आईपीएस अधिकारी के तौर पर चर्चित रहे हैं. आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. कैडर बिहार होने की वजह से उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को धूल चटायी.
आरएस भट्टी को बिहार में बहुत ही कड़क अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. जो कानून -व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और बड़े -बड़े रंगबाज,अपराधियों,बाहुबली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के वक्त थोड़ा सी भी हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…