Bihar

बिहार: ‘माल-पानी नहीं दोगी तो काम कैसे होगा’, महिला से घूस मांगते थानेदार का वीडियो वायरल हुआ तो SP ने किया सस्पेंड

गोपालगंज जिले के माधोपुर ओपी इंचार्ज कामेश्वर कुमार यादव का महिला से घूस मांगने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की जांज के बाद एसपी आनंद कुमार ने ओपी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में ओपी इंचार्ज एक महिला से जमीन विवाद के मामले की सुनवाई के लिए मालपानी की डिमांड कर रहे थे. यह मामला अगस्त महीने के 2022 का है.

खबरों के मुताबिक, बरौली थाना क्षेत्र माधोपुर ओपी प्रभारी कामेश्वर कुमार यादव के पास एक महिला जमीन मामले को लेकर न्याय की आस में पहुंची थी. महिला की शिकायत सुनने के बाद थानेदार कामेश्वर कुमार यादव बोले कि इसके लिए मालपानी लगेगा. इसका वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आनंद कुमार ने डीएसपी से पूरे मामले की जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से माधोपुर ओपी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया.

महिला और थानेदार की हुई बातचीत 

वायरल वीडियो में महिला द्वारा थानेदार से कहा जा रहा है कि मुझे क्या करना होगा? तब थानेदार द्वारा कहा जा रहा है कि मालपानी दोगी, तभी काम हो पाएगा. इसके बाद पूजा कुमारी नाम की महिला ने कहा गया है कि आप खाली ”मालपानी” की ही बात करते हैं. मालपानी देने से काम हो जाएगा? तब थानेदार ने कहा कि जमीन का मामला मंगनी (मुफ्त) में फरिया जाएगा? कोई क्रिमिनल केस है?.

इसके बाद महिला ने कहा कि मेरे मां-पिता की जमीन में मेरा हिस्सा है कि नहीं, आप यह बताइए. उसी की औलाद वह भी है, उसी की औलाद हम भी है, फिर भी मेरा हिस्सा कैसे नहीं होगा? इसके बाद दोनों जमीन के बंटवारे को ही लेकर आगे भी बहस करते हैं.

थानेदार ने महिला के भाई को पैसे देने को कहा 

वीडियो वायरल होने मामले में थानेदार कामेश्वर कुमार यादव ने कहा कि ये अगस्त महीने में तीज के दिन का वीडियो है. बेलसंड गांव निवासी स्व. अक्षय लाल साह की बेटी पूजा कुमारी आई थी. अपने पिता की संपत्ति में हिस्से को लेकर आवेदन दी थी, लेकिन मैंने खुद के लिए पैसे नही मांगे थे, बल्कि जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए महिला के भाइयों ने खर्च हुए पैसा मांगा था, जिसको देने के लिए महिला को कहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago