Bihar

बिहार: कर्ज चुकाने के दबाव से परेशान मां ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, गंभीर अवस्था में DMCH में भर्ती

बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बलाठ में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आनन-फानन में उन चारों को इलाज के लिए सीएससी लाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं, महिला का इलाज आपातकालीन विभाग में चल रहा है. तीनों बच्चों को इलाज के लिए शिशु विभाग में भर्ती करवाया गया है. दरअसल बैंक के कर्ज में डूबी ये मजबूर मां अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी थी.

बैंक के कर्ज से परेशान थी महिलाः

परिजनों के मुताबिक एक निजी फाइनेंस कंपनी के द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर गूंजा चौपाल की पत्नी फुलदाय देवी ने खुद कीटनाशक दवा पीने के बाद अपनी 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, 6 वर्षीय आशा कुमारी और 2 वर्ष के पुत्र जयकिशन चौपाल को भी कीटनाशक दवा खिला दी. जिसके बाद स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

चार जगह से ले रखा था लोनः

जब इस बारे में पीड़िता फूल दाई देवी से पूछा गया तो उसने कहा कि, लोग तरह-तरह के ताने मारते थे, जिससे आहत होकर हमने इस तरह का कदम उठाया है. वहीं, पीड़िता के परिजन मनिया देवी ने बताया कि हमारी बहू ने चार जगह से लोन ले रखा था. जिसके तगादा से दुखी होकर उसने जहर खा लिया. हमलोग काफी परेशान हैं, समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा इसने क्यों किया.

स्थानीय व्यक्ति ने की मददः

वहीं, केवटी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी अमोद कुमार यादव ने कहा कि जब पीड़िता अपने बच्चे के साथ डीएमसीएच पहुंची तो उसे देखने वाला कोई नहीं था. महिला की बेचैनी और तड़पते बच्चे को देख मुझसे रहा नहीं गया. जिसके बाद हमने इन लोगों को भर्ती कराया और अपने जेब से 2 हजार की दवाई खरीद कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

12 घंटे ago