viral

इस कंपनी की सर्विस से परेशान ग्राहक ने की बाइक को दफनाने की तैयारी, आपकी बाइक में तो नहीं आ रही ये समस्या?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

टीवीएस अपाचे 160 (TVS Apache 160) एक बेहतरीन बाइक है। लेकिन, इस बाइक से परेशान होकर एक नाराज ग्राहक ने इसे दफन करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, किसी भी बाइक में खराबी आना एक आम बात है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ग्राहक ने इसे दफनाने की तैयारी कर ली। एक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर अरुण पंवार जिस बाइक की बात कर रहे हैं, वो उनके भाई आकाश पंवार की है। आकाश ने TVS Apache 160 बाइक को कुछ दिनों पहले ही खरीदा था।

कई बार लगाए सर्विस सेंटर के चक्कर

दरअसल, TVS Apache 160 के मालिक आकाश पंवार का कहना है कि उनकी बाइक में हेडलाइट, डिस्प्ले और इंडीकेटर्स कुछ काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके लिए इस बाइक को चलाना काफी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद वह सर्विस सेंटर गए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सर्विस सेंटर के कई चक्कर काटने के बाद भी बाइक को ठीक नहीं किया गया। इससे हताश और निराश होकर ग्राहक आकाश पंवार ने अपनी बाइक को गढ्ढे में दफनाने की तैयारी की है। उनका दावा है कि अब परेशान होकर वे टीवीएस अपाचे 160 बाइक को गढ्ढे में दफनाने जा रहे हैं।

बाइक मालिक ने बयां किया अपना दर्द

जानकारी के मुताबिक बाइक लगभग 8 महीने पुरानी है और अभी वारंटी में है। TVS Apache 160 के मालिक आकाश पंवार ने बताया कि इस बाइक को उन्होंने हरियाणा के पलवल शोरूम से खरीदी थी, लेकिन खरीदने के कुछ दिन बाद ही इसके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। फिर बाइक के हेडलैंप, इंडिकेटर और हॉर्न बजना बंद हो गए, जिसके बाद बाइक को चलाना काफी मुश्किल हो गया। इसके बाद आकाश पंवार अपनी बाइक को लेकर सर्विस सेंटर ले गए, लेकिन सर्विस सेंटर वालों ने इसमें टीवीएस की जगह दूसरे फ्यूज लगा दिए, जो खराब हो गए। वहीं, पलवल टीवीएस डीलरशिप का कहना है कि इस बाइक में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago