बिहार में जहरीली शराब मौत मामले के बाद भी शराब पार्टी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को हाजीपुर में नगर निकाय चुनाव का परिणाम आया तो जीत की खुशी में चार से पांच की संख्या में दोस्तों ने मिलकर शराब पार्टी की. इसी दौरान एक दोस्त की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. युवक की बिगड़ती और गंभीर स्थिति देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. मामला नगर थाना क्षेत्र के अंदर किला गांव का है.
मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव की जीत के खुशी में शराब की पार्टी की गई थी जिसमें चार से पांच की संख्या में सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पी. एक युवक की स्थिति गंभीर हो गई. युवक को अचानक उल्टी होने लगी. हालत गंभीर हुई तो इलाज के लिए परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तो गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन, युवक के परिजन इलाज के लिए हाजीपुर के ही निजी नर्सिंग होम में भर्ती करने के लिए आनन फानन में निकल गए.
युवक के भाई ने कहा चुनाव में किसी ने पिलाई शराब
युवक की नाम सुजीत कुमार है. उसकी उम्र 25 वर्ष है. जख्मी युवक के भाई ने बताया कि चुनाव में शराब पी है. उसे किसी ने शराब पिला दी है. हमलोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं. यहां डॉ ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से मौत का मुद्दा चल रहा है. राज्य में शराब बिक्री और बनाने वाली भट्टियों का भी खुलासा होता रहता है. बिहार में शराबबंदी है, लेकिन शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…