Samastipur

अमेरिकी दम्पत्ति ने समस्तीपुर आकर बेटी को लिया गोद, अब अमेरिका में पलेगी प्रतीक्षा प्रिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर से सटे दूधपुरा स्थित ममता शिशु गृह में पल रही प्रतीक्षा प्रिया नाम की बच्ची का पालन पोषण अब अमेरिका में होगा। अमेरिका से आए दंपती ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गोद लिया।

बता दें कि दंपति अमेरिका में अप्रवासी भारतीय नागरिक हैं। जिन्होंने कारा पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद यहां की बच्ची को चुना था। इसको लेकर डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी हृदयकांत ने बच्ची प्रतीक्षा प्रिया को एनआरआई दंपती को गोद दिया। अमेरिका के दंपति ने बच्ची को गोद लेते हुए खुशी जाहिर की।

अमेरिका में जीएम फाइनांस कंपनी में वीसी के पद पर कार्यरत एनआरआई ने बताया कि उन्हें पहले से 14 और 10 साल के दो पुत्र हैं। वे एक बेटी चाह रहे थे। अब अपने देश की बेटी मिलने से उनका परिवार पूरा हो गया।

सोमवार को डीएम योगेंद्र सिंह व एसपी हृदयकांत ने दंपती को बच्ची को गोद दिया। मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, वरीय उप समाहर्ता सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अमृता प्रीतम, संस्थान से सौरभ कुमार तिवारी, अनीपा कुमारी, रीनाश्री उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

5 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

16 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

16 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago