Bihar

बिहार: बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर 12 हजार घूस लेता हुआ गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगे थे रुपए

बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार काफी सतर्क है। इसको लेकर निगरानी विभाग द्वारा जगह – जगह पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार से नालंदा जिले से निकल कर सामने आ रहा है। यहां निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक जेई को रंगे हाथ घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पटना निवासी दीपक कुमार जो ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्हें एलटी लाइन एक्सटेंशन करवाना था। इसी को लेकर नूरसराय के करण बिगहा गांव में पोल गाड़ने का आवेदन दिया था। जिसके एबज में बिहार शरीफ विद्युत कार्यालय से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर ने दीपक कुमार से 12000 की राशि की मांग किया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीण दीपक कुमार द्वारा निगरानी विभाग में कराई गई। इसके उपरांत आज जैसे ही कंप्लेनर के द्वारा जेई को 12 हजार रुपए दिए गए। तभी विद्युत प्रमंडल कार्यालय बिहार शरीफ से वसीम अख्तर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

इसके बाद निगरानी विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई। निगरानी विभाग के इस रेड का नेतृत्व डीएसपी खुर्शीद आलम कर रहे थे। जबकि उनके साथ इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, डी एल श्रीवास्तव, धर्मवीर कुमार सहित निगरानी की पुलिस बल मौजूद रही। निगरानी विभाग की टीम ने जेई को घूस के रूप में दिए गए कुल 12 हजार रुपए जप्त कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

14 घंटे ago