68 वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा से लेकर मुख्य परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। पीटी के सभी 150 प्रश्नों पर निगेटिव मार्किंग 0.25 प्रतिशत होगा। यानी 4 प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक अंक कटेंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। तुक्का लगाना महंगा पड़ेगा। वैकल्पिक विषय का महत्व कम हो गया है। वैकल्पिक की जगह निबंध की परीक्षा 300 अंकों की होगी। वैकल्पिक विषय के 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। परीक्षा पैटर्न में इस बदलाव के संबंध में बीपीएससी के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने मंगलवार को सूचना जारी कर दी।
सामान्य अध्ययन व निबंध के अंकों पर ही मेधा सूची
सामान्य हिन्दी में 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा, लेकिन मेघा निर्धारण में इसकी गणना नहीं की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक वैकल्पिक विषय चुनना होगा। वैकल्पिक विषय में सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, एससी, एसटी, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 32 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा।
मेधा निर्धारण में वैकल्पिक विषय के प्राप्तांक की गणना नहीं होगी। सामान्य अध्ययन 1, सामान्य अध्ययन 2 और निबंध में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मुख्य परीक्षा की मेधा सूची तैयारी की जाएगी। मेन्स में वैकल्पिक विषय के स्केलिंग की समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए मंतव्य के आधार पर बीपीएससी ने प्रतियोगिता परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है।
नई व्यवस्था इसलिए ताकि सोच-समझ का आकलन हो
नई व्यवस्था से गंभीर रूप से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। तुक्का लगाने की जगह कांफिडेंस से जवाब देने वाले अभ्यर्थियों प्रोत्साहित होंगे। रिजल्ट में गंभीर और तेज-तर्रार अभ्यर्थी को सफलता अधिक मिलेगी। मुख्य परीक्षा में निबंध की परीक्षा पर 300 अंक का मतलब किसी भी विषय पर निबंध लिखने की क्षमता का आकलन होगा। खासकर विश्लेषणात्मक क्षमता का।
तार्किक क्षमता की परख होगी
पाटलिपुत्र विवि के प्रोफेसर वीके मंगलम के अनुसार निबंध लेखन से तार्किक व विषय वस्तु की समझ की परख होगी। बेहतर जानकारी के साथ गंभीर लेखन क्षमता ही अब बीपीएससी में सफलता का आधार बनेगी।
पीटी का आवेदन अब 30 तक
68 वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर से बढ़ा कर 30 दिसंबर कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन को अभ्यर्थी 10 जनवरी तक एडिट (संशाधित) कर सकते हैं।
अभी तक 283 वैकेंसी।
डीएसपी 8, कल्याण पदाधिकारी के 60, राजस्व पदाधिकारी 39, लेबर अफसर 35, शिक्षा सेवा 4, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी 40, एसओ 14, फायर ऑफिसर 19 आदि।
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…