Bihar

बिहार के रैन बसेरों में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा, तेजस्वी बोले- लगेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

मंगलवार की देर रात उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना के अलग-अलग इलाक़ों में बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया. कुछ कमियां मिलीं तो अधिकारियों को तत्काल इसमें सुधार के आदेश दिए. तेजस्वी यादव ने इस निरीक्षण को लेकर ट्वीट भी किया. ट्वीट में लिखा, “कड़ाके की सर्दी हमारे ग़रीब भाइयों के लिए समस्या उत्पन्न न करे, इसलिए हमारी सरकार ने रैन बसेरों और निःशुल्क अस्थायी आश्रय स्थलों के इंतजाम किए हैं. कल देर रात इन्हीं रैन बसेरों व अस्थायी आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया.”

आश्रय स्थलों में कैसी है व्यवस्था?

आश्रय स्थलों में गरीबों के सोने के लिए बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है. रैन बसेरों को आसपास के शौचालयों के साथ जोड़ा गया है, जहां आसपास शौचालय नहीं है, वहां अलग से शौचालयों की व्यवस्था की गई है. सभी में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था है.

तेजस्वी यादव ने रैन बसेरों के निरीक्षण के बाद कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वाई-फाई की व्यवस्था भी रैन बसेरे में की जाएगी. तेजस्वी ने कहा है कि अधिकारियों को अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश भी हमने दे दिए हैं.

तेजस्वी ने इन सुधारों के दिए निर्देश

ज़रूरी सामान रखने के लिए सभी लोगों के लिए अलग-अलग बक्से की व्यवस्था करने का निर्देश है.अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है. जो लोग, अपने रिक्शा, ठेलों अथवा अन्य वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता में इन आश्रय स्थलों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है.आश्रय स्थलों की लगातार संख्या बढ़ाई जा रही है. रैन बसेरों का लाभ पाने के लिए प्रक्रिया को एकदम सरल बनाने को भी कहा गया ताकि अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकें.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

2 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

3 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

8 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

13 घंटे ago