समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में ठंड का कहर, शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर कहा- जिलाधिकारी 26 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का करे विचार

बिहार में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम को इस बारे में पत्र लिखा है। पत्र में दीपक कुमार सिंह ने कहा है कि अपने जिले में ठंड की समीक्षा करते हुए डीएम सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद कर सकते हैं।

दीपक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण जनप्रतिनिधियों, बच्चों के अभिभावक और प्राथमिक- माध्यमिक शिक्षकों संघों की ओर से विद्यालयों को बंद करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इसे देखते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए इस पर जल्द कोई फैसला लें।

IMG 20221030 WA0004

school order 96460262

IMG 20220728 WA0089

दरअसल बिहार के जिलों में दिनों दिन तापमान गिर रहा है। राजधानी पटना में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि भागलपुर में 12.6, गया का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 13.3, पश्चिमी चंपारण में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर में 13.3 और सुपौल में 13.4, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रोहतास में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

IMG 20221203 WA0079 01

उसके अलावा पूर्वी चंपारण में 11.00 और शेखपुरा में 10.3, सीतामढ़ी में 11.6 और औरंगाबाद में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो सुपौल और किशनगंज का टेंपरेचर ज्यादा रहा।

Samastipur News Page Design 1 scaledIMG 20221203 WA0074 01IMG 20221130 WA0095IMG 20211012 WA00171 840x760 1JPCS3 01Post 183