Bihar

बिहार में बड़ा हादसा, 15 लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में समाई, 7 लापता, तलाश जारी

बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से अभी तक 7 लोग लापता हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से नाव पर सवार यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल पर मनेर पुलिस सहित कई अधिकारी मौजूद हैं.

जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के मनेर में गंगा नदी में एक नाव 15 लोगों को लेकर जा रही थी. इस दौरान किसी वजह से नाव पलट गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे. जैसे-तैसे बाकी लोग नदी से बाहर निकल आए. वहीं सात लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं.

लोगों की तलाश में जुटी है एनडीआरएफ की टीम

लोगों को घटना के बारे में पता चला तो तुरंत सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया. इस मामले को लेकर एएसआई सत्य नारायण सिंह ने बताया कि गंगा में लोगों की तलाशी के लिए एनडीआरएफ की टीम जुटी है. बचाव अभियान जारी है.

पटना में पहले भी हो चुका है इसी तरह का हादसा

बता दें कि इससे पहले पटना के दीघा से सटे सोनपुर में बालू से लदी नाव डूब गई थी. इस नाव में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 तैरकर किनारे पर पहुंच गए थे. पिलर नंबर 10 और 15 के बीच यह हादसा हुआ था.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया गया था कि बालू का परिवहन कर रही नाव गंगा नदी पर बने ब्रिज के पिलर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद वह डूब गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago