Bihar

1 मिनट में सिर से फोड़े 21 बेल: बिहार के​​​​​​​ धर्मेंद्र सिंह ने अपने नाम किया 7वां विश्व रिकॉर्ड

अभी तक आपने किसी भी व्यक्ति को एक या दो विश्व रिकॉर्ड बनाने के बारे सुना होगा. लेकिन बिहार के एक लाल धर्मेंद्र सिंह ने एक दो नहीं, बल्कि खतरनाक स्टंट गेम में 7 विश्व रिकॉर्ड बना डाले हैं. धर्मेंद्र ने एक मिनट में सिर से 21 कच्चे बेल फल तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्पर्धा में उन्होंने यह अनोखी उपलब्धि हासिल की है.

इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. धर्मेंद्र ने इस अनूठे चैलेंज में सभी देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया. प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर चीन का प्लेयर रहा जिसने 17 बेल फल तोड़े. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान का खिलाड़ी रहा, जो महज 15 बेल तोड़ सका. ऐसा अनोखा कीर्तिमान बनाकर धर्मेंद्र ने न केवल बिहार, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है. धर्मेंद्र की ख्वाहिश 6 विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद पूरी नहीं हुई और उसने एक बार फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ा.

हैमर हेडमैन ऑफ इंडिया कहलाते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र सिंह बिहार के कैमूर जिले में स्थित रामगढ़ के निवासी हैं. धर्मेंद्र त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान के रूप में पदस्थ हैं. धर्मेंद्र को विशेष तौर ऑफिसर पोस्ट दी गई है. वे कई हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देकर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं. उन्हें इंडिया के ‘हैमर हेडमैन‘ के उपाधि से सम्मानित किया गया है. वज्र जैसा सिर होने के कारण उन्हें इस खिताब से सम्मानित किया गया है.

ये अनूठे रिकॉर्ड भी धर्मेंद्र के नाम

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड बनाने के साथ ही धर्मेंद्र सिर से नारियल तोड़ने, कच्चे बेल तोड़ने, दांत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं. अपने हैरतअंगेज काम के कारण धर्मेंद्र खासे लोकप्रिय हो चुके हैं. वे जहां जाते हैं लोग उन्हें घेर लेते हैं. खासतौर से युवा उनके साथ सेल्फी लेते या फोटो खिंचवाते देखे जा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

23 घंटे ago