Bihar

केंद्रीय विद्यालय में 13404 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1500 रुपये आवेदन शुल्क

केंद्रीय विद्यालय में 13404 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ की वैकेंसी शामिल है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के अंतर्गत स्कूलों में इसके लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक है.

दो दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा भर्ती के लिए दो विज्ञापन निकाला गया था. इसमें प्राइमरी टीचर (PRT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.

1500 रुपये होगा आवेदन शुल्क

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा निकाली गयी भर्ती के लिए आवेदन का शुल्क 1500 रुपये रखा गया है. उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपना पूरा व्यक्तिगत विवरण देना होगा. इसमें मोबाइल नंबर, इमेल आईडी आदि पहले दर्ज कराया होगा. पहले पेज का विवरण साइन अप करना होगा. इसके बाद संस्थान की तरफ से दिए गए विवरण के माध्यम से अभ्यर्थी को फिर से लॉगइन करना है. इसके बाद पूरा आवेदन भरना है. इस दौरान आवेदक को पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए 1500 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए आवेदन करने के लिए कुछ कम रूपये देने होंगे. आवेदन का शुल्क आवेदक को ऑनलाइन ही जमा करना होगा.

पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

प्राइमरी टीचर (पीआरटी) – 6414

प्राइमरी टीचर (म्यूजिक) – 303

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 1409

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 3176

जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 702

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 54

सीनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 322

हिंदी ट्रांसलेटर – 11

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 156

असिस्टेंट इंजीनियर सिविल – 2

फाइनेंस ऑफिसर – 6

लाइब्रेरियन – 355

असिस्टेंट कमिश्नर – 52

प्रिंसिपल – 239

वाइस-प्रिंसिपल – 203

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

24 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago