बिहार के चंदपुरा से ठगी का बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ठगों ने बड़े ही शातिराना तरीके से महिला से गहने उतरवाए और रफूचक्कर हो गए. दरअसल चंदपुरा के नन्हकार में रहने वाली देवंती देवी नाम की महिला ने सरकारी योजना से घर में शौचालय बनवाया था. दो शख्स उनके घर आए और बोले की वो जनगणना कर्मी हैं और शौचालय के वेरिफिकेशन के लिए आए हैं. इस पर उसने दोनों को घर के अंदर आने दिया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक शौचालय के साथ फोटो खींचने की बात कहकर उसे घर के पीछे बने शौचालय के पास ले गए. जहां उन्होंने महिला से कहा कि उसने महंगे गहने पहने हुए हैं और शौचालय की राशि गरीब लोगों को ही मिलेगी. इसलिए उसे गहने उतार कर सादे लिबास में फोटो खिंचवानी होगी. उसने गहने उतारकर टेबल पर रख दिए और मुंह धोने चली गई.
जैसे ही वो मुंह धोकर आई और उसने देखा कि दोनों युवक उसके गहने लेकर भाग गए हैं. उसने शोर मचाना शुरू कर दिया आप-पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित महिला देवंती देवी ने स्थानीय चंदपुरा थाने में FIR दर्ज कराई है. थाने के SHO चन्दन कुमार ने बताया की ठगी के ऐसे मामलों की जांच बेहद चुनौतीपूर्ण होती है. गांव के भोले भाले लोगों के साथ ऐसे फर्जीवाड़े के मामले ना हो. इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी गले की चैन और कान बाली लेकर फरार हुए आरोपी. पुलिस द्वारा उन्हें पकड़े का प्रयास किया जा रहा है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…