Samastipur

समस्तीपुर में बदमाशों ने मैरिज हाॅल संचालक की हत्या उसी की .32 बोर पिस्टल से की! पुलिस आज कर सकती है खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर में मैरिज हॉल के संचालक मनोहर सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने मनोहर की पिस्टल से ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को घर से ढाई सौ मीटर की दूरी पर कबाड़ की दुकान के पास फेंक कर फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल से मनोहर की कार और पिस्टल का कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। और पूछताछ कर रही है। संभवतः पुलिस ने इस हत्याकांड का मामला लगभग सुलझा लिया है और आज शनिवार को इस हत्याकांड का खुलासा भी कर देगी। सूत्रों के अनुसार हत्या से पहले मनोहर व हत्यारे एक साथ ही थे। संभवतः मनोहर को गुड फेथ में लेकर बदमाशों ने उसके ही पिस्टल से उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक मोहनपुर निवासी मनोहर सिन्हा अपने घर के पास ही दो मैरिज हॉल का संचालन करते था। मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार रात रिमझिम मैरिज हॉल में टेंट और डेकोरेशन का काम चल रहा था। उनके साथ मनोहर भी था। शाम सात बजे मनोहर के मोबाइल पर किसी का कॉल आया। जिसके बाद मनोहर कार से मैरिज हॉल से निकल गया। और फिर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हीं के कर्मी ने मोबाइल पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से मृतक की कार और .32 बोर पिस्टल का एक कारतूस मिला है। युवक के सीने और पेट में गोली मारी गई थी। चर्चा है कि मनोहर अपने पास पिस्टल रखता था। बदमाशों ने उसी की पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या की है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago