Bihar

बिहार में टू इन वन SP साहब IPS डा. शौर्य सुमन ने फिर उठाया स्टेथोस्कोप, खुद किया लोगों का चेकअप

बिहार में टू इन वन IPS अफसर हैं जमुई में पदास्थापित एसपी डा. शौर्य सुमन। वे वर्दी के साथ-साथ जब स्टेथोस्कोप उठाते हैं तो लोगों में खाकी के प्रति विश्वास दोगुना होता दिखाई देता है। एसपी ने झाझा प्रखंड के सुदूर बराकोला पंचायत के जुड़पनियां गांव में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और यहां मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में खुद ही आला थामते हुए लोगों का चेकअप किया।

मद्यनिषेध जागरूकता पर बल देते हुए इस कार्यक्रम में नाट्य मंचन का सजीव चित्रण भी किया हुआ। वहीं मेडिकल कैंप में दवाओं का वितरण भी किया गया। एसपी ने लोगों का चेकअप करते हुए कहा कि जमुई पुलिस प्रशासन आपके हर एक सुख-दुख में एक सच्चे साथी की तरह आपके साथ है। आपको जब कभी हमारी टीम की आवश्यकता महसूस हो आप हमसे सहयोग लें।

वितरित किए गए कंबल

डा. सुमन ने कहा पूर्ववर्ती जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक के अथक प्रयास एवं सहयोग से इस सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास एवं कुशल पुलिसिंग के कार्य को अंजाम दिया गया। इसी का परिणाम है कि आज हमलोग आसानी से क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में खड़े हो पाते हैं। इस दौरान लगभग पंद्रह सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक झाझा शिवशंकर प्रसाद, झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण के अलावा सीआरपीएफ के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

टू इन वन IPS अफसर हैं डा. शौर्य सुमन 

  • शौर्य सुमन पुलिस सेवा में आने से पहले मुंबई के एक अस्पताल में चिकित्सक थे।
  • उन्होंने 2015 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी।
  • उसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।

2017 में सफलता मिली। शौर्य सुमन 119वां रैंक हासिल कर चिकित्सक से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। अब वे जमुई में पदास्थापित हैं।

इनपुट: जागरण

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

59 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago