बिहार के सारण जिले के सोनपुर मेले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां झूले से गिरने से चार लोग जख्मी हो गए है, जिसमे एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया.
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, सारण के सोनपुर मेले के दौरान झूले से गिरने की वजह से चार लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, झूले के केविन का गुंबद टूटने की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अमन खान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि झूले से गिरने के बाद अमन खान हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया था, जिस वजह से वो गंभीर से घायल हो गया था. वहीं, इस हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि स्टंट दिखाने की वजह से भी ये हादसा हो सकता है. फिलहाल इस मामले को लेकर जांच चल रही है. वहीं, चोटिल लोगों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
छुट्टी की वजह से थी बहुत भीड़
आज रविवार का दिन होने की वजह से सोनपुर के मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे ते. इस दौरान झूले पर चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान झूले का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक से गिर गया, जिससे उसमे बैठे लोग काफी ऊंचाई से नीचे गिर गये. इस घटना के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच मई. इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. फिलहाल राहत-बचाव कार्य किये जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…
पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…
बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…
समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…