Bihar

बिहार के सोनपुर मेले में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन पर गिरा झूला, कई घायल

बिहार के सारण जिले के सोनपुर मेले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां झूले से गिरने से चार लोग जख्मी हो गए है, जिसमे एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया.

जानें क्या है पूरा मामला 

दरअसल, सारण के सोनपुर मेले के दौरान झूले से गिरने की वजह से चार लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, झूले के केविन का गुंबद टूटने की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अमन खान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि झूले से गिरने के बाद अमन खान हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया था, जिस वजह से वो गंभीर से घायल हो गया था. वहीं, इस हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि स्टंट दिखाने की वजह से भी ये हादसा हो सकता है. फिलहाल इस मामले को लेकर जांच चल रही है. वहीं, चोटिल लोगों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छुट्टी की वजह से थी बहुत भीड़ 

आज रविवार का दिन होने की वजह से सोनपुर के मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे ते. इस दौरान झूले पर चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान झूले का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक से  गिर गया, जिससे उसमे बैठे लोग काफी ऊंचाई से नीचे गिर गये. इस घटना के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच मई. इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. फिलहाल राहत-बचाव कार्य किये जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago