Bihar

फेसबुक पर प्रेम जाल में फंसी बिहार की युवती, यूपी के होटल में पहुंचते ही 45 साल के अधेड़ को देखकर उड़े होश

यूपी में कानपुर के एक शख्स ने फेसबुक पर नाम बदलकर बिहार की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. साथ रहने और नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उसे मिलने बुलाया. इस दौरान उसने एक होटल में लड़की के साथ गलत काम करने की कोशिश की. इसका उसने विरोध और जमकर हंगामा किया. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

गौरतलब है कि शनिवार रात बिहार के मोतिहारी की रहने वाली एक लड़की (20 साल) कानपुर पहुंची थी. उसे यहां रहने वाले एक शख्स ने मिलने के लिए बुलाया था. जिसका असली नाम शहंशाह आलम (45 साल) है, जबकि उसने फेसबुक पर सचिन नाम से आईडी बना रखी थी. इसी के जरिए उसने लड़की से संपर्क किया था. वो बिधनू थाने के कठारा गांव का रहने वाला है.

फर्जी आईडी से बुक करा रखा था रूम

आरोप है कि फर्जी आईडी से रोमांटिक बातें करके उसने लड़की को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद कहा कि कानपुर आ जाओ, हम साथ रहेंगे, यहीं नौकरी लगवा देंगे. इस पर लड़की कानपुर आ गई. ट्रेन से उतरते ही शहंशाह लड़की को होटल में लेकर पहुंचा. यहां उसने फर्जी आईडी से ही कमरा बुक करा रखा था.

होटल में की घिनौनी हरकत

लड़की का कहना है कि इस दौरान वो अपने चेहरे पर पूरे समय मास्क लगाए रहा लेकिन कमरे में घुसते ही उसने मास्क हटाया. इसके बाद हाथ पकड़ा और गलत काम करने की कोशिश की. इसका विरोध के साथ ही उसकी असलियत पता चलने पर लड़की ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर हंगामा किया. उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया.

पुलिस दोनों को लेकर थाने गई

इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर कलेक्टरगंज थाने गई. इसी दौरान सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. उधर, पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी पहुंच गए. यहां लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

15 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

43 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago