Bihar

स्कूली विद्यार्थियों के खातों में 15 नवंबर तक पहुंचेंगे छात्रवृत्ति व अन्य योजनाओं के 5000 करोड़ रुपए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभुक योजनाओं की राशि इस माह की 15 तारीख तक डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग का डीबीटी कोषांग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। संभव है कि 15 नवम्बर को समारोहपूर्वक 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता पूरी करने वाले लाखों बच्चों के खाते में विभिन्न योजनाओं की तकरीबन 5000 करोड़ की राशि भेजी जाए।

विदित हो कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस शैक्षिक सत्र में मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि नहीं मिल पायी है। साइिकल के साथ ही पोशाक, छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन योजना तथा किशोरी स्वास्थ्य योजना की राशि से स्कूली विद्यार्थी अबतक वंचित थे। अब जाकर करीब 5000 करोड़ रुपए लाभुक योजनाओं के मद में छात्र-छात्राओं को देने पर वित्त विभाग की मुहर के बाद शिक्षा विभाग बच्चों तक पहुंचाने में जुट गया है।

पिछले ही माह इसको लेकर डीबीटी कोषांग ने सभी 38 जिलों से 75 फीसदी हाजिरी वाले विद्यार्थियों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड कराया था। गौर हो कि दो सत्र में कोरोना संक्रमण के चलते लम्बी चली स्कूलबंदी को देखते हुए कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी की अनिवार्यता में छूट दी गई है। अबकी साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन, किशोरी स्वास्थ्य आदि लाभुक योजनाओं की राशि उन्हीं के खाते में जाएगी जो मौजूदा शैक्षिक सत्र में दिये गए डेडलाइन तक इस शर्त को पूरी कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago