Bihar

बिहार पुलिस में 16 नवंबर को बहाल होंगे 10459 नये पुलिसकर्मी, सीएम नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों व सिपाहियों को 16 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नियुक्त पत्र बांटेंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी एस.के. सिंघल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बिहार में 8246 सिपाहियों एवं 2213 पुलिस अवर निरीक्षकों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है और अब उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाना है।

इसके लिए 16 नवंबर को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एडीजी (मुख्यालय) जीतेन्द्र सिंह गंगवार ने पटना रेंज के आईजी व सीनियर एसपी को दिशानिर्देश भी दिया है। गांधी मैदान में पहली बार पुलिसकर्मियों को सीएम नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

सीएम कल 105 कर्मियों को देंगे नियुक्ति पत्र

सीएम नीतीश कुमार 3 नवम्बर को 105 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसमें 70 उर्दू अनुवादक, 5 सहायक उर्दू अनुवादक, 24 निम्नवर्गीय लिपिक (हिन्दी) और 6 निम्नवर्गीय लिपिक (उर्दू) शामिल हैं। इन सभी कर्मियों की जिलों में संबंधित जगहों पर पोस्टिंग हो चुकी है।

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी डीएम को पत्र लिख निर्देश दिया है कि 3 नवंबर को उन सभी कर्मियों की मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में उपस्थित सुनिश्चित कराएं। सभी नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्त पत्र वितरण समारोह में भाग लेना अनिवार्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago