समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सब्जी बेचने वाले से हुआ करोड़पति की बेटी को प्यार, घर से भाग दोनों ने रचा ली शादी, युवक को जेल

बिहार के नवादा में करोड़पति परिवार की लड़की और सब्जी बेचने वाले युवक के बीच प्यार हो गया। दोनों घर से भाग गए और मंदिर में शादी कर ली। लड़की नाबालिग है। इधर, परिवार लड़की के लापता होने पर परिवार ने अज्ञात पर मामला दर्ज करा दिया। दोनों 16 नवंबर को घर से भागे थे।

पुलिस ने जब लड़की का मोबाइल ट्रेस किया तो पूरा मामला सामने आया। युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने पर परिवार भी हैरान है। उन्हें लड़की के अफेयर में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है। लड़की की उम्र 17 साल है।

IMG 20221030 WA0023

युवक का नाम सूजर कुमार (21) पुत्र मनोज कुमार है। वह शेखपुरा का रहने वाला है। वह नवादा में छह साल से सब्जी मंडी में दुकान लगाता है। युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छह साल से लड़की उसकी दुकान पर सब्जी लेने आती थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई।

IMG 20220728 WA0089

धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार हो गया। दोनों में घंटों मोबाइल पर बात होने लगी। इसी बीच 16 नवंबर को दोनों घर से भाग निकले। शेखपुरा के मंदिर में शादी कर ली। लड़की के परिवार का बड़ा पोल्ट्री फार्म है।

IMG 20221115 WA0005 01

परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था

लड़की के परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। उन्हें डर था कि लड़की का अपहरण हुआ है। हालांकि फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया।

पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की। लड़की के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा और जांच की। जांच में पता चला कि लड़की और सूरज के बीच लंबी बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस शेखपुरा पहुंची। पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई।

JPCS3 01

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इसके बाद नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़की नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने युवक को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

वहीं इस पूरे मामले में नवादा के नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

IMG 20211012 WA00171 840x760 1Banner 03 01IMG 20221117 WA0070 01IMG 20221017 WA0000 01Post 183