Bihar

राजद कार्यालय पर लगी नई होर्डिंग दे रही कई सियासी संदेश। जिसका स्लोगन है एक ही लक्ष्य एक विचार, राष्ट्र का गौरव बने बिहार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना में राजद कार्यालय पर लगी ताजा होर्डिंग – ‘एक ही लक्ष्य एक विचार, राष्ट्र का गौरव बने बिहार‘, को राज्य और देश की सियासत के लिए नए संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसका संदेश राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को नेतृत्व की भूमिका में स्थापित करने की है। माना जा रहा है कि इसके जरिए नीतीश कुमार की विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम को और धारदार बनाया जाएगा।

आपको बता दें बिहार में सात दलों के महागठबंधन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन, राजद की इस नई होर्डिंग का संदेश साफ है कि राज्य में जदयू और राजद वैचारिक और लक्ष्य की धरातल पर एकजुट हैं। लक्ष्य केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करना है।

राजद के इस होर्डिंग से यह भी कयास लगाया जा रहा है कि महागठबंधन के दोनों धड़े- राजद और जदयू देश में समाजवादी मंच पर अलग भूमिका में दिखेंगे। इनके शीर्ष नेता लालू प्रसाद और नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा से आते हैं। नीतीश कुमार बार-बार इसकी दुहाई देते रहे हैं कि हम एक ही विचारधारा से आते हैं।

राजद की होर्डंग की दूसरी लाइन राष्ट्र का गौरव बने बिहार, को नीतीश कुमार ने पहले विपक्षी एकता को लेकर जो मुहिम चलाई थी और उस वक्त जदयू ने जो होर्डिंग लगाए थे, ‘बिहार में दिखा, अब देश में दिखेगा’, को एक -दूसरे का पूरक माना जा रहा है। नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की अंदरखाने जो कवायद चल रही है, उसे राजद के इस होर्डिंग से बल मिला है। होर्डिंग पर एक ओर भारत के नक्शे के साथ लालू प्रसाद जबकि दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद के चुनावचिह्न लालटेन की तस्वीर है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू कार्यालय में पांच नये नारों के होर्डिंग लगाए गए। इन नारों में- ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा।’ और दूसरा, आश्वासन नहीं, सुशासन’ थे। इसी तरह तीन और नारे, ‘मन की नहीं, काम की’, ‘जुमला नहीं, हकीकत’ और ‘आगाज हुआ, बदवाल होगा’ के नारे दिए गए थे। होर्डिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर भी लगी है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक तीन-चार सितंबर को पटना में हुई थी। इसके ठीक पहले ये होर्डिंग लगाये गये थे।राजद की इस होर्डिंग में कई सियासी संदेश भी छिपे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago