Bihar

अपने ही नेता नीतीश कुमार के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा? बोले- बिहार में शराबबंदी सफल नहीं

जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के अनुसार बिहार में लागू शराबबंदी का कानून सफल नहीं (Liquor Ban fails in Bihar) है। जब तक जनता नहीं चाहेगी, सरकार के चाहने से शराबबंदी सफल नहीं होगी। हालांकि, उन्‍होंने शराबबंदी का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि इससे समाज को लाभ पहुंचा है। शराबबंदी कानून को लेकर कुशवाहा के बयान पर कांग्रेस ने भी सहमति व्‍यक्‍त की है। कुशवाहा ने जेडीयू के गुजरात में चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई।

एक कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार के वैशाली पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीने वालों व बेंचने वालों के बीच की कड़ी तोड़ना जरूरी है। शराब की बिक्री को रोकना जरूरी है। जब बिक्री बंद होगी तो लोग पीना भी छोड़ देंगे। शराबबंदी की सफलता के लिए जनता का साथ जरूरी है। केवल सरकार के रोके शराब पर रोक संभव नहीं है। कुशवाहा ने यह भी कहा कि शराबबंदी से समाज को लाभ मिला है। यह जितनी सफल होगी, उतना ही अधिक लाभ मिलेगा।

बिहार में शराबबंदी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी पहल है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री गंभीर हैं। समय-समय पर इस कानून की समीक्षा होती रही है, लेकिन शराबबंदी को लेकर कोई सवाल नहीं है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान महत्‍वपूर्ण हो जाता है। यह बयान विधानसभा के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के कुछ ही पहले दिया गया है। ऐसे में इसपर राजनीति गरमानी तय लग रही है। इसके पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा था कि बिहार में 250ML तक पीने वालों को माफ कर देना चाहिए।

कुशवाहा के बयान पर अब राजनीतिक बयानबाजी

कुशवाहा के बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी होने लगी है। पहला बयान सत्‍ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की ओर से आया है। कांग्रेस के असित नाथ तिवारी ने कुशवाहा के बयान से सहमति जताई है। उन्‍होंने कहा कि शराबबंदी का कानून अच्‍छा तो है, लेकिन यह पुलिस के कारण विफल है।

गुजरात चुनाव काे लेकर बताया जेडीयू का स्‍टैंड

उपेंद्र कुशवाहा ने गुजरात चुनाव काे लेकर जेडीयू का स्‍टैंड साफ किया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी की स्‍थानीय इकाई तय करती है कि कहां चुनाव लड़ना है। जेडीयू गुजरात में भी चुनाव मैदान में कूद सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago