Bihar

बिहार के भागलपुर में चलती मालगाड़ी के नीचे लेटा यात्री, लोग चिल्लाए- उठ मत जाना, और फिर…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भागलपुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति चलती हुई मालगाड़ी के नीचे किसी तरह अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है. घटना कहलगांव रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. थोड़ी सी लापरवाही की वजह से इंसान अपनी जान जोखिम में डाल लेता है और थोड़ी सी चूक के कारण अपनी जिंदगी से हाथ खो बैठता है. ऐसे कई उदाहरण हाल में ही सामने दिखे हैं लेकिन उसके बाद भी ऐसी गलती आए दिन देखने को मिल जाती है.

मालगाड़ी के नीचे आदमी

बताया जा रहा है कि भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव रेलवे स्टेशन का यह वीडियो है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री रेल पटरी के बीच पेट के बल लेटा हुआ है और उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही है. जब मालगाड़ी चली जाती है तो वो व्यक्ति उठकर खड़ा हो जाता है और हंसता हुआ चला जाता है.

सही सलामत बाहर निकला

इस दौरान उसके आस-पास कई अन्य लोग भीड़ लगाकर खड़े हैं जो उसे सलाह दे रहे हैं कि उसी तरह वह लेटा रहे. खड़ा होने की कोशिश ना करे. वहीं जब व्यक्ति सही सलामत बाहर निकल आता है तो लोगों ने भी लंबी सांसें ली.

शॉर्टकट के चक्कर में फंसा

जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति कहलगांव रेलवे स्टेशन से सफर करने निकला था. उसे जिस ट्रेन से सफर करना था वो दो या तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी जो कुछ ही देर में खुलने वाली थी. जिसके बाद उस व्यक्ति को लगा कि ट्रेन पकड़ने के लिए शॉर्ट कट रास्ता निकाला जाए. लेकिन बीच में मालगाड़ी खड़ी थी. जिसके अंदर से ही उसने निकलने का प्रयास किया. पर उसी वक्त मालगाड़ी खुल गयी और वो नीचे ही फंस गया.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago