Bihar

बिहार: पुलिस की जीप लेकर भागा नशेड़ी, पीछे पीछे दौड़ते रहे पुलिसवाले

बिहार में शराबबंदी है, इसके बादवजूद आए दिन शराबियों के एक से बढ़कर एक कारनामे देखने को मिलते हैं. ताजा मामला राजधानी पटना में एक शराबी का है. यहां एक नशेड़ी पुलिस की ही गाड़ी लेकर फरार हो गया. यह वाकया गश्ती पर निकली एक पुलिस टीम के साथ हुआ. जब खगौल थाने का गश्ती दल जीप खड़ी करके ‘पकौड़े’ खा रहा था तभी नशेड़ी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग निकला. ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. पुलिस की गाड़ी लेकर जैसे ही शराबी भागा, पीछे-पीछे पुलिस के जवान उसे पकड़ने के लिए दौड़ने लगे. नशेड़ी ने पुलिस वालों को खूब छकाया.

जीप के पीछे भागते रहे पुलिसकर्मीः

खगौल से एक नशेड़ी युवक ने पुलिस को इस कदर दौड़ाया कि वह जीप के पीछे भागते नजर आए. शराब के नशे में युवक पुलिस जीप को ही स्टार्ट कर लेकर फरार होने लगा. जब तक यह पुलिस को पता चली जब तक वह जीप को लेकर काफी दूर निकल गया था. फिर पुलिस वाले उसका पीछा करते नजर आए. सीसीटीवी में भी साफ दिख रहा है कि आगे-आगे पुलिस की जीप लेकर कोई भाग रहा है और पीछे-पीछे पुलिस वाले दौड़ रहे हैं.

पुलिस की लापरवाही भी आई सामनेः

एक घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. जब पुलिस जीप खड़ी थी तो उसके पास कोई नहीं था. यही कारण है शराबी रौशन कुमार ने आराम से जीप को स्टार्ट किया और जीप लेकर के फरार हो गया. रोड पर जीप के पीछे भागते पुलिस वालों को देखकर लोग भी हैरान थे. लोगों ने भी पुलिस की मदद करने की सोची. जीप खगौल रोड के लेखा नगर पार कर खगौल थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया के बाहर चली गई. तब जाकर दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के पास जीप और जीप चलाने वाले शराबी को पकड़ा गया. उसे पकड़ कर थाना लाया गया.

अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था नशेड़ी:

बिहार में शराब पूर्ण रूप से बन्द है. फिर भी पीने के शौकीनों को शराब उपलब्ध हो जाती है. खगौल थाना क्षेत्र में भी शराब के नशे में धुत शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया. वह इतने नशे में था कि पुलिस जीप ही लेकर भाग गया. नशेड़ी से पूछताछ की गई तो वह शराब के नशे में इतना धुत था कि अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था. फिलहाल खगौल पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में जुटी है.

इनपुट: ईटीवी भारत

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago