Bihar

मोकामा उपचुनाव जीतते ही नीलम देवी पहुंची राबड़ी आवास, मंत्री बनने की चर्चा

बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार नीलम देवी की जीत हुई है. नीलम देवी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं. जिसके बाद वो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के लिए पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंची. जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद नीलम देवी अपने पूरे दलबल के साथ गाड़ी से सर्कुलर रोड पहुंची, जिसके बाद वो अंदर चली गई. नीलम देवी के साथ ही सूबे के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह उर्फ कार्तिक मास्टर भी थे.

महागठबंधन ने चाहा तो जरूर बनेंगे मंत्री 

नीलम देवी ने कहा कि महागठबंधन का आशीर्वाद मिलेगा तो ही कुछ भी होगा. महागठबंधन जो चाहेगी वही फैसला होगा. उन्होंने जनता को जीत का क्रेडिट दिया साथ ही अनंत सिंह की तारीफ भी की. मंत्री बनने की बात पर कहा कि वो तो बाद की बात है. आगे देखेंगे क्या होगा. महागठबंधन के वरिष्ठ नेता जो तय करेंगे वो ही सर्वोपरि होगा.

मोकामा का विकास करना है.

ललन सिंह को गार्जियन बताते हुए नीलम देवी ने कहा कि ललन सिंह हमारे साथ थे. कोई दुश्मनी नहीं थी. चुनाव प्रचार के दौरान स्टेज पर ललन सिंह के साथ थे. उन्होंने कहा कि हमको बस मोकामा की जनता की सेवा करनी है. चाहे जिस तरह सेवा हो. हमको मोकामा का विकास करना है. वहीं अनंत सिंह से मिलने की बात पर कहा कि हम कैसे उनसे मिलने जा सकते हैं.

बता दें कि नीलम देवी ने मोकामा में कुल 16 हजार 741 वोटों से जीत दर्ज करते हुए बीजेपी को हराया है. मोकामा उनकी जीत से जश्न मना रहा. अनंत सिंह के आवास पर भी सभी लोग पूरी तरह से जश्न में डूबे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में आग लगने के बाद अग्निशमन टीम द्वारा बुझाने का मॉक ड्रिल, घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…

3 मिनट ago

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

8 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

8 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

8 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

8 घंटे ago