Bihar

तेजस्वी यादव ने सोनपुर मेले का किया उद्घाटन, इस बार पर्यटकों के लिए स्विज कॉटेज से लेकर वॉटर गेम तक है कई विशेष इंतजाम

तेजस्वी यादव ने रविवार की शाम विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान सोनपुर मेला एप भी लॉच किया गया. कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, मंत्री आलोक मेहता के अलावा कई विधायक भी मौजूद रहे. मेले का आयोजन 7 दिसंबर तक किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन बिहार पर्यटन विभाग के द्वारा बनाए गए मुख्य सांस्कृतिक पंडाल में किया गया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया.

रात दस बजे तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले की पूरी जानकारी के लिए तेजस्वी यादव ने एक मोबाइल एप का भी उद्घाटन किया. सोनपुर मेला में कुल 2136 स्टाल लगाए गए हैं. इसमें सभी विभागों के उत्पाद के अलावा घरेलू उपयोग के सारे सामान बाजार में उपलब्ध होंगे. साथ ही, पारंपरिक रुप से पशुओं का भी मेला लगा है. मेले में उद्घाटन सत्र के बाद रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्राची पल्लवी साहू और ऋचा शर्मा के द्वारा कार्यक्रम पेश किया जाएगा. इसके अलावा भी रोज अगल-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

स्विज कॉटेज से लेकर वॉटर गेम तक की होगी व्यवस्था

हरिहर क्षेत्र में आयोजित होने वाले सोनपुर मेले में स्विज कॉटेज के साथ अन्य कई तरह के गेम की व्यवस्था की गयी है. मेले में पहली बार एडवेचर्स स्पोर्टस का भी आयोजन किया जाएगा.इसके लिए बिहार पर्यटन विभाग के द्वारा बकायदा पोस्टर जारी किया गया है. जिसमें हॉट एयर बलून से लेकर ट्रैकिंग और फायरिंग भी शामिल है.

मेले में रात बिताने के लिए स्विज कॉटेज पर्यटक बिहार पर्यटन विभाग की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही, हर दिन के लिए विभाग के द्वारा रेट निश्चित किया गया है. इससे पर्यटकों किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. मेले में सुरक्षा व्यवस्था के भी खास इंतजाम हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

7 घंटे ago