Bihar

बिहार: मटन के लिए बारातियों मचाया उत्पात, कैटर्रस को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा जमकर मारपीट की गई। यह विवाद खाने में अधिक मटन मांगने को लेकर हुआ। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार को सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना इलाके में घटी।

मामले को लेकर घायलों ने बताया कि बुधवार को त्रिवेणीगंज थाना इलाके के रहने वाले मों तस्लीम की बेटी की शादी थी। इस दौरान बारातियों द्वारा कैटरर्स से खाने में अधिक मटन मांगा गया। वहीं, जब कैटरर्स ने मटन देने से मना किया तो बाराती आक्रोशित हो गए। देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। इस घटना में तीन कैटरर्स गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना के बाद जख़्मी को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

इधर, सभी जख्मी युवकों को स्थानीय लोगों ने त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अस्पताल मे तैनात चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ने बताया कि तीनों युवक जख़्मी हैं। सबका इलाज चल रहा। सभी ठीक हैं। इस मामले में कैटरर्स के युवकों ने कार्रवाई के लिए त्रिवेणीगंज थाने में लिखित शिकायत के लिए आवेदन दिया। जिसमें 22 वर्षीय सुमित कुमार, दूसरा 24 वर्षीय अजय कुमार और तीसरा 22 वर्षीय मन्नू कुमार ज्यादा जख्मी हैं।

जख्मी मन्नू कुमार ने बताया कि वे लोग सबको खाना खिला रहे थे। इसी दौरान एक बाराती अधिक मटन मांग रहा था। वो लोग खाना दे रहे थे लेकिन मटन मांगने वाले गाली गलौज करने लगे। इन लोगों ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दिया गरपीट की घटना हुई है,मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

52 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago