समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव में बरूणा- रसियाहि सड़क किनारे पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा 10 हजार रूपये लूट एवं फायरिंग की घटना को लेकर पंप कर्मी अजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैै। जिसमें पंप कर्मी ने कहा की वुधवार की देर शाम में पंप खुला हुआ था।
इसी बीच पंप पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश आये और ग्राहक बनकर पंप से पेट्रोल भरा लिया। इसके बाद चारों बदमाश पैसा देने के बहाने काउंटर पर गये और बारी-बारी से काउंटर के अंदर घूस गये। सभी के हाथों मेंं पिस्तौल था। घुसने के बाद टेबल पर रखे एक मोबाइल पहले ले लिया। मोबइल लेने के बाद सभी हथियारबंद बदमाश हमसे मारपीट करने लगे। इसके बाद टेबल के दराज में रखे करीब 10 हजार 500 रूपया ले लिया।
रूपया लेने के बाद दहशत फैलाने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग किया और सभी बदमाश वहां से फरार हो गये। थानाध्यक्ष चन्द्र भूषण कुमार ने बताया की पेट्रोल पंप लूटकांड एवं फायरिंग की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में अपराधी की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
वीडियो…
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…