Bihar

’50 हजार दो…मुख्यमंत्री तक जाता है पैसा’: जनता दरबार में बोला फरियादी-दाखिल-खारिज के लिए CO मांगते हैं घूस

दाखिल खारिज के लिए अंचल अधिकारी ने 50 हजार रुपए मांगे है, जब हमने पैसे देने से मना कर दिया तो हमें उन्होंने बाहर निकाल दिया। पैसा… मुख्यमंत्री तक जाता है। जहां जाना है जाइए…नहीं करेंगे दाखिल खारिज।

सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही एक फरियादी ने ये बातें कहीं। इसे सुनकर सीएम भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि मधुबनी से एक शख्स आए हैं, इनका दाखिल खारिज क्यों नहीं हो रहा है। इस को जल्द से जल्द दिखाइए, सीओ बहुत इधर-उधर कर रहा है।

दरअसल मधुबनी से आए एक फरियादी ने जनता दरबार में अपने जमीन अधिग्रहण की सीएम से शिकायत की। सीएम ने कहा कि यह क्या हो रहा है मधुबनी में? इस जिले से जमीन कब्जा करने के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद सीएम ने तुरंत अधिकारी को फोन लगाया और कहा कि मधुबनी में जमीन अधिग्रहण का अब तक दूसरा मामला सामने आ गया है पता करिए ऐसा क्यों हो रहा है।

बेटे को गांजा के केस में फंसा दिया है-महिला फरियादी

वहीं जनता दरबार में आए एक महिला फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि पुलिस ने हमारे बेटे को गांजा के केस में फंसा दिया है। गांजा दूसरे जगह से पकड़ा गया और इसमें मेरे बेटे का नाम दे दिया गया है। हमने न्याय के लिए एसपी से लेकर सभी जगह दौड़ लगाई लेकिन हमें अब तक न्याय नहीं मिला है। इसीलिए हम आपके पास आए हैं। सीएम ने फरियादी शिकायत को सुनकर डीजीपी को फोन लगा दिया और उन्होंने कहा कि इनकी शिकायत को सुनिए और तुरंत कार्रवाई कीजिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

3 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

3 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

4 घंटे ago