Bihar

MMA Fighter: बिहार के बॉक्सर ने किया इंग्लैंड के खिलाड़ी को Knockout , जानिए कौन हैं श्यामानंद ?

बिहार के लाल विभिन्न क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं अब बॉक्सिंग में भी प्रदेश के नाम झंडा बुलंद हो रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार के रोहतास जिले के रहने वाला श्यामानंद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मैट्रिक्स फाइट नाइट-10 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

मैट्रिक्स फाइट नाइट श्यामानंद ने बुलंद किया झंडा

सासाराम (रोहतास) ज़िले के निवासी श्यामानंद ने शुक्रवार की रात दुबई में आयोजित मैट्रिक्स फाइट नाइट-10 में जीत दर्ज की है। दुबई में आयोजित मैट्रिक्स फाइट नाइट में दुनिया भर के अलग-अलग देशों मिक्स मार्शल आर्ट के 20 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया था। इन बॉक्सरों में बिहार के लाल श्यामानंद गुप्ता भी शामिल थे। श्यामानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बॉक्सर रिचर्ड अलेक्जेंडर मर्न्स को दूसरे ही राउंड में हरा दिया। करन सराय (सासारम) निवासी ब्रह्मानंद गुप्ता के बेट श्यामानंद की कामयाबी पर पूरे गांव के लोग खुश हैं।

‘बचपन से ही खेल में रखते थे रुचि’

ग्रामीणों ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि इंग्लैंड के बॉक्सर को हराना आसान बात नहीं है। उनके बॉक्सरों को ट्रेनिंग देने के लिए एक्सपर्ट होते हैं। इंग्लैंड में बॉक्सिंग का चलन है, इसलिए वहां इस खेल पर ध्यान दिया जाता है लेकिन हिंदुस्तान में इस खेल पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता इसके बावजूद श्यामानंद ने जीत दर्ज कर देश समेत प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। दुबई में शानदार जीत दर्ज करने के के बाद श्यामानंद अब हिंदुस्तान वापस आ चुके हैं।

मिक्स मार्शल आर्ट में बनाई पहचान

श्यामानंद की कामयाबी के बाद सोशल मीडिया पर अब उनकी तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रही है। श्यामानंद के परिजनों ने बताया कि बचपन से ही श्यामानंद खेल में काफी रुचि रखता था। उन्होंने सासाराम से ही बॉक्सिंग खेल की शुरुआत की और फिर स्टेट लेवल तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने मिक्स मार्शल आर्ट में भी दांव आज़माया। पांच बार उन्होंने नेशनल लेवल पर मिक्स मार्शल आर्ट खेलते हुए गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा जमाया।

शोहरत की बुलंदियां छू रहे श्यामानंद

नेशनल लेवल पर मिक्स मार्शल आर्ट खेलने के श्यामानंद ने बैंगलुरू का रुख किया। वहां इंडिया कंपैक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी में दाखिला लेते हुए जितेश भंजन (कोच) से ट्रेनिंग ली और मिक्स मार्शल आर्ट में इंटरनेशनल कैरियर की ओर बढ़े। अभी तक दो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में श्यामानंद ने गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ उन्होंने नेशनल लेवल के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। इस तरग वह धीरे-धीरे शोहरत की बुलंदियों को छुते हुए आगे की तरफ बढा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

5 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

6 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

6 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

7 घंटे ago