Bihar

वर्तमान जदयू एमएलसी और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज की तबीयत और बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी

बिहार सरकार के पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एवं जदयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह जदयू के मुख्‍य प्रवक्‍ता भी हैं। नीरज को पिछले महीने सीने में दर्द की शिकायत पर पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पेसमेकर लगाने के बाद भी नहीं सुधरी हालत 

पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्‍पताल के डाक्टरों ने पेसमेकर लगाया। मंगलवार की सुबह तकलीफ होने पर उन्हें फिर मेदांता में भर्ती कराया गया। अब बताया जा रहा है कि वे इलाज के लिए हैदराबाद जाएंगे। वहां के एआइजी हास्पिटल में उनका इलाज होगा।

मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर हैदराबाद ले जाने की तैयारी 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य के बारे में उनसे फोन पर बात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने हैदराबाद के एआइजी हास्पिटल से संपर्क किया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नीरज बुधवार की सुबह एयर एंबुलेंस से हैदराबाद जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

5 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

20 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

38 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

1 घंटा ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago