Bihar

बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी डायरी, छुट्टी से लेकर होमवर्क तक होगा अपडेट, जानें सरकार की पूरी योजना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी अब डायरी मिलेगी. इसका नाम होगा मेरी डायरी. इसमें छुट्टी से लेकर होमवर्क तक अपडेट होगा. शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि बच्चों की स्कूल डायरी का निरीक्षण नियमित तौर पर करने के साथ अपडेट करते रहें. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूल डायरी की व्यवस्था अगले सत्र से लागू करने की कवायद शुरू कर दी है. राज्य स्तर पर करीब दर्जन भर शिक्षकों की टीम स्कूल डायरी का कंटेंट और डिजाइन तैयार करने में जुटी है.

डायरी में शिक्षकों को देना होगा होमवर्क

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में बड़े बदलाव का खाका तैयार किया है. बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए स्कूल डायरी दिया जायेगा. डायरी में यह लिखा रहेगा कि किस दिन किस विषय की पढ़ाई होगी. किस दिन छुट्टी रहेगी या किस दिन सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शेड्यूल बना है. गर्मी व ठंडी में स्कूल का समय, त्योहार की छुट्टियां, सुरक्षित शनिवार, आपदा व बचाव के उपाय, चेतना सत्र की गतिविधियां, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान व राज्य गीत डायरी में दर्ज रहेगी.

डायरी देखकर बच्चे केवल जरूरी किताबें ही लेकर स्कूल आयेंगे. डायरी में स्कूल खुलने और बंद होने का समय भी रहेगा, जिससे अभिभावकों के लिए सहूलियत होगी. डायरी में शिक्षक नियमित तौर पर होमवर्क देंगे. विषयवार बच्चों का प्रदर्शन भी दर्ज किया जायेगा, जिससे अभिभावकों को भी जानकारी हो सके.

दो चरण में लागू होगी स्कूल डायरी

स्कूल डायरी की व्यवस्था सरकारी स्कूलों में दो चरणों में लागू की जायेगी. विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में पहली से आठवीं क्लास के बच्चों को ही डायरी दी जानी है. वहीं, दूसरे चरण में नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को डायरी दी जायेगी.

निरीक्षण के दौरान जांच करेंगे पदाधिकारी

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी स्कूल डायरी की भी जांच करेंगे. क्लास में किसी भी बच्चे की डायरी चेक करके उसकी स्थिति जानेंगे. शिक्षक ने नियमित होमवर्क दिया है या नहीं और अभिभावकों की ओर से कोई फीडबैक है या नहीं, इसकी जानकारी डायरी से ही मिल जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

4 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago