Bihar

283 रुपए सस्‍ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, बिहार के सभी शहरों में आज से नया रेट लागू

सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में संशोधन किया है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 283 रुपये तक की बड़ी राहत दी गयी है। 19.5 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 113.50 रुपये घटाकर 1997.00 रुपये कर दी गयी है। अब तक इसकी कीमत 2110.50 रुपये थी।

47 किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी घटी 

बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डाक्टर रामनरेश सिन्हा ने कहा कि 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी 283.00 रुपये घटा दी गयी है। इस सिलेंडर की कीमत 5269.00 रुपये से घटकर 4986.00 रुपये हो गयी है। घरेलू रसोई गैस की कीमतें यथावत रखी गयी हैं।

तीन श्रेणियों में कोई बदलाव नहीं 

14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1151.00, पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 423.50 रुपये, 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 826.50 रुपये पर यथावत है। इससे होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। घरेलू रसोई गैस में किसी तरह का घटबढ़ नहीं हुआ है। कीमतें यथावत रखी गयी हैं। नयी दरें एक नवंबर से लागू हो गयीं हैं।

अक्टूबर में भी सस्ता हुआ था कामर्शियल सिलेंडर

अक्टूबर माह में भी कामर्शियल सिलेंडर की कीमत घटायी गयी थी। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 39.50 कम की गयी थी। इसी तरह से 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 99.00 रुपये कम की गयी थी। इस तरह से दो माह में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 203 . 00 रुपये की राहत मिल चुकी है। इसी अवधि में 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में भी 382.00 रुपये की राहत दी गयी है। इससे होटल, रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है।

  • कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत
  • घरेलू रसोई गैस की कीमतें यथावत

अब हर महीने निर्धारित होती है गैस की कीमत

रसोई गैस की कीमत अब हर महीने निर्धारित की जाती है। कभी-कभार इनकी कीमतों को महीने में दो बार भी पुनर्निधारित किया जाता है। बिहार में घरेलूू गैस सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से करीब 50 रुपए अधिक है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago