Bihar

बेटी की शादी में पैसे खर्च करती है बिहार सरकार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऐसे करें आवेदन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार सरकार गरीब और वंचित लोगों के लिए कई योजनाएं (Bihar Govt Yojana 2022) चला रही है. गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए भी सरकार पैसे देती है. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) है. इस योजना के तहत बिहार सरकार बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवार की गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करती है. सरकार बेटियों के अकाउंट में पांच हजार रुपये की राशि प्रदान करती है. इसके लिए भी कुछ शर्तें रखी गई हैं. अगर कोई गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी कराना चाहता है तो इस आवेदन प्रक्रिया से यहां रजिस्टर करा सकते हैं.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 :

इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है. इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार को विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है. साथ ही विवाह का निबंधन कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह को रोकना है. इस योजना के तहत बेटी के विवाह के लिए अप्लाई करने के दौरान एक आयु सीमा रखी गई है. इसमें बेटी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. बेटी अगर 18 साल या उससे ऊपर की है तो ही परिवार इस योजना का लाभ उठा सकता है.

योजना की राशि :

इस योजना के तहत बिहार सरकार पांच हजार रुपये की राशि कन्या विवाह के लिए देती है. इस राशि का भुगतार कन्या के बैंक खाते में किया जाता है. यानी कि जिस लड़की की शादी होनी है उसके नाम पर एक बैंक अकाउंट खुला होना चाहिए जिसमें उसका पैन नंबर अनिवार्य है. कन्या के अकाउंट में ही बिहार सरकार राशि जमा करती है. इस राशि से कन्या की शादी में सहायता प्रदान होती है.

क्या है पात्रता :

इस योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता रखी गई है. बीपीएल परिवार अथवा ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये तक हो वो ही परिवार इस योजना के लिए आवेदन दे सकते. साथ ही विवाहित कन्या की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए. उनके विवाह का निबंधन भी हो चुका हो. ये सारी पात्रता पूरी होने पर ही लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

कैसे कर सकते आवेदन :

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन के लिए आवेदन पत्र विहित प्रपत्र में प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जमा करना होता है. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट esuvidha.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. वहां से इस योजना की और भी जानकारी मिल जाएगी. बिहार सरकार बेटियों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है. वंचितों को कई योजनाओं से सहयोग प्रदान करती है.

Avinash Roy

Recent Posts

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

11 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

12 घंटे ago