Bihar

आनंद मोहन के दोबारा जेल जाने से दुखी हैं जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार का नाम लेकर कहा- ये अन्याय है

पूर्व सांसद आनंद मोहन का आज 20 नवंबर को पैरोल खत्म हो रहा है. वह फिर से जेल में बंद हो जाएंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी उनके जेल जाने से दुखी हैं. इस फैसले को लेकर बिहार सरकार से भी खफा हैं. साथ ही उन्होंने आनंद मोहन के लिए बिहार सरकार से बड़ी मांग भी कर दी है. रविवार को मांझी ने ट्वीट के जरिए अपना दुख जाहिर किया और आनंद मोहन के साथ अन्याय होने की बात कही. मांझी के ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में भी हलचल पैदा हो गई है.

मांझी के ट्वीट से हलचल

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने दुखी मन से रविवार को एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने आनंद मोहन के फिर से जेल जाने की बात पर दुख जताया और नीतीश कुमार के सामने बड़ी मांग रख दी. मांझी ने ट्वीट में लिखा कि “आनंद मोहन को पुनः जेल जाने की खबर से मन दुखी है. मुझे लगता है अब उनके साथ अन्याय हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि उनके रिहाई के दिशा में काम किया जाए. यही न्याय संगत होगा. हम पूरी तरह से आनंद मोहन जी एवं उनके परिजनों के साथ है.”

15 दिनों का पैरोल खत्म

आनंद मोहन को बेटी सुरभि आनंद की रिंग सेरेमनी के लिए 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए थे. अब वो दिन पूरे हो चुके हैं. 20 नवंबर के बाद यानी कि आज के बाद आनंद मोहन फिर से जेल के अंदर होंगे. वह आज शाम चार बजे के बाद वापस जेल चले जाएंगे. अपने पैरोल के दौरान उन्होंने बिहार के कई जरूरी कार्य भी निपटाए. लोगों से मुलाकात भी की और उनका हालचाल जाना. हालांकि वह पटना से कहीं बाहर नहीं जा पाए. बेटी की सगाई में भी बिहार के सभी दिग्गज नेताओं से आनंद मोहन ने मुलाकात की. उनकी मां की भी तबीयत खराब है इसे लेकर भी उन्होंने पैरोल मांगा था जो कि आज खत्म होने जा रही.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago