Bihar

बिहार: टूटा सब्र का बांध, विधवा पेंशन के लिए 10 साल से भटक रही महिला ने बीच सड़क पर वार्ड सदस्य को जमकर कुटा

बिहार के हाजीपुर में 10 साल से विधवा पेंशन के लिए भटक रही एक महिला का आखिरकार सब्र का बांध टूट गया और उसने बीच सड़क पर वार्ड पार्षद की पिटाई कर दी. महिला विधवा पेंशन के लिए परेशान थी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला का आरोप है कि विधवा पेंशन दिलवाने के लिए वार्ड पार्षद उससे रिश्वत की मांग कर रहा था. दरअसल वैशाली के खोरमपुर की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद 10 साल से विधवा पेंशन के लिए पंचायत और वार्ड पार्षद के घर का चक्कर लगा रही थी लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी.

इसके बाद महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने सरेआम पार्षद को सड़क पर पीट दिया. वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने बताया कि 10 साल पहले पति की मौत के बाद से विधवा पेंशन के लिए लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन पंचायत का वार्ड सदस्य पेंशन के लिए उससे रिश्वत मांग रहा था.

पेंशन के कागजात नहीं बनाने से भड़की महिला ने अचानक इस वार्ड सदस्य को सड़क पर घेर लिया और भीड़ के बीच उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद वार्ड पार्षद डोमन पासवान ने स्थानीय चांदपुरा थाने में लिखित शिकायत देकर पंचायत के 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. उसने एफआईआर भी दर्ज कराई है.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

14 घंटे ago