Bihar

बिहार: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के साथ पकड़ाए मुन्ना भाई, 35 फर्जी परीक्षार्थी भी आए गिरफ्त में

बिहार में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान काफी संख्‍या में फर्जी परीक्षार्थियों के केंद्र पर परीक्षा देने की सूचना पर कार्रवाई की गई। भागलपुर जिले के नाथनगर में तीन परीक्षा केंद्रों से 35 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इसके अलावा लखीसराय में भी बड़ी कार्रवाई हुई।

भागलपुर के नाथनगर के तीन परीक्षा केंद्र बीएन कॉलेज, एसएस बालिका उच्च विद्यालय और बोल्डविन चाइल्ड स्कूल में दर्जनों पर‍ीक्षार्थियों के पकड़े जाने की सूचना है। इतनी संख्‍या में फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने के बाद अन्‍य छात्रों की सख्‍ती से जांच हो रही है। एसएस बालिका में 15 परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़ाए हैं। इसके अलावा 15 ब्लूट्रुथ भी इस केंद्र से जब्‍त किया था। कई परीक्षार्थी कान के अंदर ब्लूट्रुथ लगाकर आए थे।

वहीं, बोल्डवीन चाइल्ड स्कूल में 18 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। यहां एक महिला परीक्षार्थी भी शामिल है। इसके अलावा बीएन कॉलेज में भी छह फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।

लखीसराय जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में पीबी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्लूटुथ के साथ दो मुन्ना भाई पकड़ाया है जबकि एक अभ्यर्थी फरार हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

14 घंटे ago