Bihar

RJD के विधायक का बड़ा बयान, बोले- डिप्टी CM तेजस्वी यादव 1 से 2 महीने में बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। ये दावा राजद के विधायक इजहार असफी ने किया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में राजद विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव एक-दो महीने में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

राजद विधायक ने कहा, “लगभग सभी चीजें तैयार हैं लेकिन कुछ औपचारिकताओं का पालन किया जाना है, उन्हें पूरा करने में कुछ महीने लग सकते हैं। तेजस्वी यादव कुर्सी पर बैठेंगे और बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।” उन्होंने कहा, “बिहार के लोग ऐसा चाहते हैं और मुझे लगता है कि राज्य के ज्यादातर नेता इसके लिए तैयार हैं।”

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि 2023 में तेजस्वी बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे, जबकि नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति करेंगे।

जगदानंद सिंह की टिप्पणी के बाद जदयू संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता पर कटाक्ष किया था। उन्होंने जगदानंद सिंह की तुलना एक ऐसे बूढ़े पिता से की जो अपने बच्चों की शादी किसी न किसी तरह से करने के लिए बेताब है।

शिवानंद तिवारी ने भी दिया था ऐसा बयान

इससे पहले सितंबर में पटना में राजद राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा था कि हम एक आश्रम खोलेंगे और उसके अंदर राजनीतिक प्रशिक्षण देंगे। मैं नीतीश जी को याद दिलाऊंगा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं।

उस वक्त भी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार आश्रम नहीं खोलने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर आपको जरूरत है, तो आपको (राजद) किसी और आश्रम की तलाश करनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

21 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago