Bihar

दिवाली और छठ पूजा पर समस्तीपुर समेत बिहार के इन शहरों के लिए चलेंगी त्योहार विशेष ट्रेनें, देखें लिस्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दरभंगा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पटना, आजमगढ़ सहित अन्य शहरों के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं जहां के लिए नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट ज्यादा है। आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार और विशेष ट्रेनें घोषित की जाएंगी।

दिल्ली-दरभंगा (04004/04003)

दिल्ली से 22 और 23 अक्टूबर को शाम पौने चार बजे रवाना होगी। दरभंगा से 23 और 29 अक्टूबर को शाम 6.20 बजे चलेगी।

दिल्ली-दरभंगा (04006/04005)

दिल्ली से 23 अक्टूबर को अपराह्नन 2.20 बजे और दरभंगा से 24 अक्टूबर को शाम 6.20 बजे चलेगी।

रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी व समस्तीपुर मेें ठहराव होगा।

आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा (04052/04051)

आनंद विहार टर्मिनल से यह विशेष ट्रेन 27 अक्टूबर को अपराह्रन 3.25 बजे और सहरसा से 28 अक्टूबर को शाम सात बजे चलेगी।

रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

पुरानी दिल्ली-भागलपुर (04036/04035)

पुरानी दिल्ली से 28 अक्टूबर को सुबह नौ बजे और भागलपुर से 29 अक्टूबर को सुबह पौने दस बजे चलेगी।

मार्ग में इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर व सुल्तानगंज में होगा।

आनंद विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर (04054/04053)

आनंद विहार टर्मिनल से 22 व 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे और मुजफ्फरपुर से 23 व 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल- मुजफ्फरपुर (04082/04081)

आनंद विहार टर्मिनल से 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे और मुजफ्फरपुर से 28 अक्टूबर को दोपहर एक बजे चलेगी।

रास्ते में इसका ठहराव मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा व हाजीपुर में होगा।

पटना-फिरोजपुर (04677/ 04678)

पटना से 23 व 29 अक्टूबर को शाम सात बजे और फिरोजपुर छावनी से 25 व28 अक्टूबर को दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी।

रास्ते में इसका ठहराव कोट कपूरा, बठिंडा, रामपुरा फूल, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुना नगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनो पर होगा।

अमृतसर-कटिहार (04680/04679)-

अमृतसर से 22 व27 अक्टूबर को सुबह 8.10 बजे और कटिहार से 23 व 28 अक्टूबर को देर शाम आठ बजे चलेगी।

रास्ते में इसका ठहराव जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया, मानसी व नवगछिया स्टेशनों पर होगा।

नई दिल्ली-आजमगढ़ विशेष (04096/04095)

22 अक्टूबर को यह नई दिल्ली से मध्य रात्रि 12.05 बजे और आजमगढ़ से रात 11 बजे चलेगी।

रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या छावनी, अयोध्या, अकबरपुर व शाहगंज में ठहरेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago