Bihar

तेज प्रताप यादव के पटना वाले बंगले में था भूत, समस्‍तीपुर में प्रेत से की थी बात; अब साईं बाबा का चमत्‍कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे एवं बिहार के वन व पर्यावरण मंत्री बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के अंदाज जुदा रहे हैं। यह अध्‍यात्‍म से जुड़े तेज प्रताप की शक्ति है कि उनकी इच्‍छा हुई और साईं बाबा ने चमत्‍कार किया। बाबा की भभूत लिफाफे में आ गई। तेज प्रताप यादव के साथ ऐसी अलौकिक घटनाएं पहले भी होती रहीं हैं। बीते साल अगस्‍त में उन्‍होंने बताया था कि उनका भाषण सुनने भूत (Ghost) भी आते रहे हैं तथा उन्‍होंने उससे बात भी की। इसके पहले साल 2018 में उन्‍होंने अपने पटना के बंगले में भूत छोड़ दिए जाने की बात कही थी।

समस्‍तीपुर आये तो की थी भूत से बात

बात अगस्‍त 2021 की है। तब उन्‍होंने कहा था कि वे सपने में समस्‍तीपुर के हसनपुर का दौरा करने गए थे। वहां एक पेड़ पर बैठे भूत ने उन्‍हें पकड़ने की कोशिश की। इसपर तेज प्रताप नहीं डरे और भगवान शिव का नाम लिया। फिर भूत से पूछा कि वह क्‍यों आया है? बकौल तेज प्रताप, भूत ने बताया कि वह उनका भाषण सुनने आया है।

पटना के बंगले में छोड़ा गया था भूत

तेज प्रताप यादव का भूतों से यह पहला सामना नहीं था। इसके पहले साल 2018 में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के दौर में तेज प्रताप यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। तब उन्होंने बंगले में भूत छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया था। तब तेज प्रताप यादव के इस आरोप पर तत्‍कालीन उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने पलटवार किया था कि खुद भूत लोग (Lalu Family) भूतों की बात करते हैं। बताते चलें कि उन दिनों महागठबंधन (Mahagathbandhan) सरकार गिरने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रहे तेज प्रताप को देशरत्न मार्ग स्थित तीन नंबर का बंगला खाली करना था।

मांगने पर साईं बाबा ने भेजी भभूत

अब बाद ताजा घटना की। तेज प्रताप यादव के अनुसार बीते बुधवार को उन्‍हें घर और कार्यालय में लिफाफे में साईं बाबा की भभूत मिली। इसके पहले उन्‍होंने साईं बाबा को स्‍मरण करते हुए चमत्‍कार की इचछा करते हुए भभूत मांगा था। तेज प्रताप के अनुसार उनकी शिरडी वाले साईं बाबा में गहरी आस्‍था है, जो इस घटना के बाद अटूट हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

11 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

1 घंटा ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

1 घंटा ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago