बिहार में दो विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनाव में भातीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गयी हैं. सन आफ मल्लाह कहे जानेवाले मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी की नीतियों का एलान कर दिया है. वीआईपी बिहार विधानसभा की दोनों सीटों मोकामा एवं गोपालगंज पर होने जा रहे उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान कर दिया है.
वीआईपी चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन भाजपा को हराने का काम करेगी
वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने जनता से इन दोनों जगहों पर राजद उम्मीदवार को वोट देने की अपील की है. मुकेश सहनी ने कहा कि दो जगहों से हो रहे विधानसभा उपचुनाव में वीआईपी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतार रही है. वीआईपी दोनों सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन भाजपा को हराने का काम करेगी.
भाजपा की हार में ही बिहार की जीत है
मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा की हार में ही बिहार की जीत है. मोकामा और गोपालगंज का परिणाम, 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव का टेलर होगा. मुकेश सहनी ने गोपालगंज और मोकामा की जनता से कहा है कि गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता और मोकामा में नीलम देवी को अपना कीमती वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें. उन्होंने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी, कमरतोड़ मंहगाई से परेशान है. भाजपा के खिलाफ उनकी पार्टी की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर मोकामा एवं गोपालगंज की जनता से आरजेडी को समर्थन देने की अपील की है.
अति पिछड़े समाज के नेता को आगे बढ़ना नहीं देना चाहती भाजपा
मुकेश सहनी ने जारी आधिकारिक अपील में यह भी उल्लेख किया है कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति के अंतर्गत आरक्षण दिलाना उनका एकमात्र उद्धेश्य है. इसके लिए केंद्र सरकार से लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. बिहार में निकाय चुनाव के लटक जाने को लेकर भी मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोला है. मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लोग अति पिछड़े समाज के नेता को आगे बढ़ना नहीं देना चाहते है. इसलिए भाजपा एवं कोर्ट के मिली भगत से नगर निकाय में अतिपिछड़ों को प्राप्त आरक्षण पर हमला कराया गया.
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…