Bihar

बिहार: जवाब नहीं आया तो परीक्षा में छात्रा ने लिखा भोजपुरी गाना ”नोट बरसेला तोहरे नथुनिया पर..”

बिहार के छपरा में जयप्रकाश युनिवर्सिटी की प्रायोगिक परीक्षाओं में एक छात्रा ने प्रश्न के जवाब में भोजपुरी गाना लिखा है. छात्रा छपरा में स्थानीय जगदम कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा दे रही थी. जब उसे जवाब समझ में नहीं आया तो उत्तर पुस्तिका में लड़की ने भोजपुरी गानों की लाइन लगा दी. अब उत्तर पुस्तिका का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है.

छात्रा ने प्रश्न के जवाब में लिखा भोजपुरी गाना:

इसमें हाल ही में संपन्न हुए प्रायोगिक परीक्षा हुई है. इसमें कृपासिंधु नाम की किसी परीक्षार्थी ने पार्ट वन की केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल प्रश्न पत्र के जवाब में भोजपुरी गाना ही लिख दिया है. भोजपुरी गाना भी ऐसा जो बिहार में जारी शराबबंदी पर है. एक छात्रा ने सवाल के जवाब में भोजपुरी गाना लिखा है “नोट बरसेला तोहरे नथुनिया पर जब हिलावेलु कमर हारमोनिया पर” बता दें कि यह सब बिहार के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रैक्टिकल परीक्षा में कॉपी की उत्तर की जगह लिखा गया है.

कुछ कहने से बचते दिखे अधिकारी:

यह मामला जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत जगदम कॉलेज का है मीडिया में बात आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज के अधिकारी इस बात को लेकर बोलने से बच रहे हैं लेकिन यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है.

मामले की पुष्टि के लिए जब जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ, प्रोफेसर, से सवाल किया गया तो अटपटा जवाब देते हैं और कुछ कहने से बचते हैं. वही इस विषय पर जब बात की गई तो विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी इस विषय पर बोलने के लिए तैयार नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

7 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

17 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago