Bihar

नीतीश की विदाई का सिंबल है सुधाकर सिंह का इस्तीफा, सम्राट चौधरी ने सरकार को घेरा

बिहार में राजद और जदयू की महागठबंधन सरकार की दिन क्‍या सच में पूरे हो गए? भारतीय जनता पार्टी और राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने ऐसा ही दावा किया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे का मतलब है कि सीएम नीतीश कुमार अब जा रहे हैं।

बोरिया बिस्‍तर बांध लें नीतीश कुमार 

सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अब बोरिया बिस्‍तर बांध लें। राजद ने उनकी विदाई की पूरी तैयारी कर ली है जिसकी पूरी जानकारी जगदानंद सिंह ने पहले ही दे दी है।

राजद ने लिख दी है नीतीश कुमार की पटकथा 

सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार का क्या हश्र होने वाला है इसकी पूरी पटकथा राजद की ओर से लिखी जा चुकी है। आपको बता दें कि बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले की पुष्टि सुधाकर सिंह के पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कर दी है। सुधाकर के निर्णय से सियासत तेज हो गई है।

महागठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी

इधर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि राजद और जदयू के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जो खींचतान चल रही है। इससे साफ प्रतीत होता है कि महागठबंधन सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। बिहार में विधानसभा का मध्यावधि चुनाव होने की प्रबल संभावना है।

नीतीश कुमार नहीं छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी 

नीतीश कुमार किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री पद का त्याग नहीं करेंगे। अग्रवाल ने राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि अपराध चरम पर है। 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का जो वायदा किया गया है उस पर काम करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago