समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: बहुत दिनों से ई परेशान कर रहा…बोलकर महिला ने सरेआम पकड़ ली ASI की कॉलर

बिहार के सीतामढ़ी में बीच बाजार पुलिसकर्मी और ऑटो चालक के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एएसआई की कॉलर पकड़ लिया। पुलिस की मनमानी से खफा लोगों ने हंगामा कर दिया। बीच सड़क पर देर तक झड़प होती रही। घटना सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना पुलिस के साथ घटी है। लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया। एक महिला ने एएसआई की कॉलर पकड़ी और पुलिसवाले के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिस पदाधिकारी का कॉलर पकड़े वीडियो देर रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला एएसआई का कॉलर पकड़ी हुई है। वो कॉलर छुड़ाकर एक तरफ जाता है। अपने साथियों को इसकी सूचना देता है। बाद में पुलिसवाले मामला बिगड़ते देख वहां से चले जाते हैं। इस संबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नही कराया गया है।

IMG 20220723 WA0098

टेम्पो चालक पर पुलिस ने चलाया डंडा

ये मामला जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के भाउर बाजार का है। इसी बाजार में सड़क पर जाम हटाने के दौरान स्थानीय लोग एवं बोखड़ा पिकेट पुलिस आपस में उलझ गए। लोगों ने पिकेट में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें सहायक अवर निरीक्षक को मामूली चोटें भी आई। इनका उपचार स्थानीय हॉस्पिटल में किया गया है।

IMG 20221021 WA0082

क्या है यह पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बोखड़ा पिकेट की पुलिस शनिवार की शाम पेट्रोलिंग कर रही थी। भाउर बाजार के समीप सड़क से पुलिस गाड़ी से गुजर रही थी। तभी पुलिस की नजर सड़क पर खड़ी ऑटो पर गई। ऑटो को हटाने के लिए चालक को बुलाया। ताकि, जाम नहीं लगे। चालक नहीं था। बिलंब होने पर पुलिस ऑटो पर एक – दो डंडे चला कर आगे बढ़ गई। कुछ देर बाद पुलिस के लौटने पर वहां पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने सहायक अवर निरीक्षक के साथ उलझते हुए धक्का – मुक्की करना शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि पुलिस परेशान करती है।

IMG 20221021 WA0064 01

पुलिस ने दी सफाई

पीड़ित सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि वह पुलिस गाड़ी से भाउर होते हुए गुजर रहे थे। इसी क्रम भाउर में सड़क पर ऑटो लगा था। जाम हटाने के लिए आवाज दिया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा तब ऑटो को धक्का देकर साइड कर दिया गया। वापस लौटने पर वहां मौजूद ऑटो वाले एवं कुछ लोगों के साथ महिला ने उनके साथ धक्का- मुक्की की।

JPCS3 01Banner 03 01IMG 20221017 WA0000 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA0001IMG 20220331 WA0074