Bihar

2017 में ‘RJD से कोई समझौता नहीं करेंगे’, 2022 में ‘BJP के साथ नहीं जाऊंगा’: नीतीश कुमार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह जीवन में फिर से कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के दौरान कहा कि, मैं अपने पूरे जीवन में उनके (भाजपा) के साथ कभी नहीं जाऊंगा। अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी), आडवाणी जी, (लालकृष्ण आडवाणी), जोशी जी (मुरली मनोहर जोशी) जैसे भाजपा के पिछले नेता असली नेता थे जो विश्वास करते थे। भाजपा के मौजूदा नेता केवल बात कर रहे हैं और काम करने से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा के नेता केवल बात करते हैं

उन्होंने आगे कहा कि बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज पटना देश का सबसे पुराना संस्थान है और मैं इसका छात्र था। जब मैं केंद्र में मंत्री बना तो मैंने जोशी जी (वाजपेयी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री) से इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया और उन्होंने तुरंत ऐसा किया। वे नेता आम लोगों के लिए सोचते थे जबकि आज की भाजपा के नेता केवल बात करते हैं।

आईआरसीटीसी में लालू जी की कोई भूमिका नहीं 

उन्होंने कहा- मैं 2017 में भाजपा के साथ गया था, इस उम्मीद में कि वह अटल जी, आडवाणी जी, जोशी जी के उत्तराधिकारी हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। चूंकि उनका आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए मैं उनसे अलग हो गया। अब, बिहार में समाजवादी सरकार है। सभी समाजवादी नेता एक साथ आए और हम सब मिलकर आम लोगों के लिए काम करेंगे। हम बिहार के साथ-साथ देश को भी विकास के रास्ते पर लाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा, जब मैं भाजपा के साथ था, तो वे चुप थे। जब मैं महागठबंधन के साथ गया, तो उन्होंने लालू जी (राजद प्रमुख लालू प्रसाद) के खिलाफ मामला फिर से खोल दिया, जबकि उनकी घोटाले (आईआरसीटीसी घोटाला) में कोई भूमिका नहीं थी।

आरजेडी के साथ कोई समझौता नहीं 

अगर आपको याद होगा तो साल 2017 में नीतीश कुमार ने जब आरजेडी से गठबंधन तोड़ा था तो उन्होंने सदन में खड़े होकर कहा था कि किसी भी परिस्थिति में आरजेडी के साथ लौटकर जाने का प्रश्न नहीं बनता है। चाहे हम रहे या मिट्टी में मिल जाए आपलोगों के साथ अब कोई समझौता भविष्य में नहीं हो सकता है। अब यह अंसभव है, नामुकिन है, अब वो चैप्टर खत्म हो चुका है क्योंकि भरोसे को आपलोगों ने तोड़ा है। इस बयान के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सदन में बैठ कर नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी बड़ी झूठी पार्टी है लेकिन उससे बड़ा झूठा बिहार का मुख्यमंत्री है।

Avinash Roy

Recent Posts

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

40 मिनट ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

1 घंटा ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, बंगरा थाना में थी प्रतिनियुक्त; तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की…

7 घंटे ago

किशोरी की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने लगाया जबरन जहर देने का आरोप; Viral Audio की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों…

8 घंटे ago

सेनको ज्वेलरी लूटकांड में गगन के अलावे समस्तीपुर के लादेन, करण और सूरज समेत अन्य की भूमिका भी संदिग्ध, गिरफ्तारी के लिए STF की छापेमारी जारी

समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई…

8 घंटे ago