Bihar

बायोमेट्रिक पर डॉक्टरों की हड़ताल: सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज और परिजन परेशान

बिहार के चिकित्सा जगत से जुड़ी बड़ी खबर है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। हड़ताल की वजह से अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद हो गई है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज परेशान है। डॉक्टरों की हड़ताल बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी बनाने को लेकर है।

बिहार राज्य चिकित्सा संघ ने कहा है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की ड्यूटी के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस बनाने की परंपरा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टर इसका विरोध करेंगे। संघ के आवाहन पर राज्य भर के सभी अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर रहते हुए ओपीडी की ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इस बीच पटना के पीएमसीएच में पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी बहुत ज्यादा है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा समेत सभी जिलों के मरीज हजारों की तादाद में पीएमसीएच पहुंचते हैं। गंभीर बीमारियों के मरीजों को सभी अस्पतालों से पीएमसीएच रेफर किया जाता है। इस वजह से परेशानी और बढ़ गई है।

समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से पटना पहुंचे मरीजों ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। यहां आए तो देखा कि ताला बंद है। सभी लोग हड़ताल खत्म होने और डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

25 मिनट ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

29 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

58 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago