Bihar

बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद से जगदानंद सिंह दे सकते हैं इस्तीफा, लालू से आज दिल्ली में मुलाकात की खबर

सूबे में सियासी बवंडर के बीच अब खबर ये भी आनी शुरू हो गई है कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जानकारों की माने तो जगदानंद सिंह आज नई दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं और इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं.

बेटे के बाद पिता जगदानंद सिंह दे सकते हैं इस्तीफा:

दरअसल पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के द्वारा कुछ दिन पहले ही दिए गए इस्तीफे के बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि जगदानंद सिंह भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं. राजनीतिक हलकों में तो चर्चा यहां तक थी कि जगदानंद सिंह को प्रदेश कार्यालय में भी आने से मना कर दिया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि पार्टी में किसी भी नेता ने अपने स्तर से नहीं की.

‘इस्तीफे’ से दिखेगा राजनीतिक रंग:

गत 2 अक्टूबर को सुधाकर सिंह के द्वारा कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद जिस बॉडी लैंग्वेज में जगदानंद सिंह ने बलिदान देने की बात कही थी. उस वक्त से ही पार्टी में चर्चा का दौर जारी हो गया था कि क्या यह इस्तीफा किसी अन्य राजनीति के रंग को दिखाएगा?

बता दें कि राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इन दिनों दिल्ली में हैं. अगले 9 अक्टूबर को पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग है, जबकि 10 अक्टूबर को खुला अधिवेशन आहूत किया गया है. बता दें कि कभी जगदानंद सिंह ने अपने बेटे सुधाकर सिंह के खिलाफ तब चुनाव प्रचार किया था जब वो बीजेपी में थे. उस वक्त भी जगदानंद की निष्ठा नहीं डिगी थी. तब भी वो राजद के साथ मुस्तैदी से डंटे थे. लेकिन माना जा रहा है कि इस बार शीर्ष नेतृत्व ने बिना विश्वास में लिए ये कदम उठाया जिसके चलते जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चैता दक्षिणी गांव के फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस सख्त, 30 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…

10 मिनट ago

सावन में कांवरियों के लिए रेलवे की खास तैयारी, इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त जनरल कोच…

समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…

2 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…

3 घंटे ago

NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, दर्ज FIR वापस लेगी बिहार सरकार; भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…

4 घंटे ago

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

11 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

12 घंटे ago